लोक नृत्य के मंच से जनसंख्या शिक्षा का संदेश, राज्य स्तर पर चमकेगी बालाघाट की विजेता टीम

0

डाईट बालाघाट में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन,
विद्यार्थियों ने लोक कला और संस्कृति के जरिए दिखाई प्रतिभा
फोटो
पदमेश न्यूज़। बालाघाट। लोक कला और संस्कृति के रंगों के बीच विद्यार्थियों ने जनसंख्या शिक्षा का संदेश दिया। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट), बालाघाट में जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं माध्यमिक शालाओं में कक्षा आठवीं और नौवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

चार टीमों ने दिखाया हुनर
प्रतियोगिता में सादिपनी विद्यालय बालाघाट, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट, नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास बैहर तथा बालक छात्रावास बालाघाट की टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने लोक नृत्य के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर चयनित विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालाघाट का प्रतिनिधित्व करेगी।

लोक नृत्य से जागरूकता का प्रयास-तितिरमारे
डाईट बालाघाट की बालिका शिक्षा प्रभारी श्रीमती स्मिता तितिरमारे ने औपचारिक चर्चा में बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य किशोरवय विद्यार्थियों में जनसंख्या शिक्षा से जुड़े मुद्दों के प्रति समझ और जागरूकता विकसित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के कौशल विकसित करने के साथ स्थानीय कला एवं संस्कृति को पहचानने और उसे नवीन संदर्भों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्री एन.पी. मलगाम, एमएलबी बालाघाट के प्राचार्य श्री मनोज जैन तथा नूतन कला निकेतन की श्रीमती ज्योति परिहार उपस्थित रहे। आयोजन में डाईट स्टाफ से श्री एस.एन. पंडित, श्री के.डी. तितिरमारे, श्रीमती सरला भारद्वाज, सहनाज खान, सावित्री बिसेन, प्रशिक्षण सहायक सजल मस्की, सुधा लाडे, विशाखा चौधरी, शशिकला शेंडे एवं पुष्पा ओसले की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here