Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने की जीत के साथ अभियान की शुरुआत

0

भारत ने राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप के महिला और पुरुष दोनों वर्ग में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। महिला टीम ने मलेशिया को और पुरुष टीम ने इंग्लैंड को मात दी।अहमदाबाद: भारत ने राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप के महिला और पुरुष दोनों वर्ग में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मलेशिया को वहीं पुरुष टीम ने इंग्लैंड को मात दी। भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 73-13 के अंतर से करारी शिकस्त दी जबकि पुरुष टीम ने इंग्लैंड को 46-26 से हराकर विजयी शुरुआत की।

महिला टीम ने मलेशिया के खिलाफ बनाए रखा दबदबा

भारतीय महिलाओं ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। कप्तान निधि शर्मा के नेतृत्व में भारत ने रेड और टैकल दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। निधि ने रेड से आठ अंक जुटाए। भारतीय टीम ने रेड से 40 और टैकल से 20 अंक हासिल किए। कुल मिलाकर मुकाबला एकतरफा रहा। इस जीत के साथ ही भारतीय महिलाओं ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

पुरुष टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए रखा दबदबा

वहीं भारतीय पुरुष टीम ने भी इंग्लैंड को 46-26 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। नवीन कुमार और नीरज नरवाल ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने इंग्लैंड को तीन बार ऑल आउट किया, जबकि खुद एक बार भी ऑल आउट नहीं हुआ। नवीन भारत के शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने रेड से 11 और टैकल से एक अंक सहित कुल 12 अंक जुटाए। नीरज नरवाल ने रेड से 11 अंक हासिल किए। भारतीय महिला टीम शनिवार को सिंगापुर से भिड़ेगी जबकि पुरुष टीम का सामना युगांडा से होगा।23 देशों की टीमें ले रही हैं भाग

पहली राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 23 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हो रहा है। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कनाडा और बांग्लादेश सहित कुल 13 देशों की 23 टीमें (13 पुरुष और 10 महिला टीमें) हिस्सा ले रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here