Bigg Boss Bangla 3: कैमरे पर इंटीमेट हुए कंटेस्टेंट्स, सरेआम पार की हदें; सौरव गांगुली ने लगाई फटकार

0

Bigg Boss Bangla 3 Sourav ganguly Slams Contestants: ‘बिग बॉस बांगला 3’ में सौरव गांगुली ने कंटेस्टेंट्स की बढ़ती नजदीकियों और इंटीमेट सीन्स पर फटकार लगाई है। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को आखिरी चेतावनी दी कि ये फैमिली शो है।Bigg Boss Bangla 3 Sourav ganguly Slams Contestants: ‘बिग बॉस बांगला 3’ हाल ही में सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, शो में कंटेस्टेंट्स नंदिनी दत्ता और राजवीर डे की नजदीकियां बढ़ती ही जा रही हैं। हैरत की बात तो यह है कि दोनों कंटेस्टेंट्स ने कैमरे पर हदें पार कर दी हैं। कभी उन्हें एक-दूजे को गले लगाते हुए तो कभी किस करते हुए देखा जाता है। इस बात पर दर्शकों ने तो नाराजगी जाहिर की ही थी। वहीं अब ‘बिग बॉस बांगला’ के होस्ट सौरव गांगुली ने भी नंदिनी दत्ता और राजवीर डे को फटकार लगाई है। सौरव गांगुली ने दोनों को आखिरी चेतावनी देते हुए बताया कि ये फैमिली शो है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी ने लव गिल को नॉमिनेट कर बढ़ाई दूरी! इन कंटेस्टेंट्स पर भी गिरी गाज

‘बिग बॉस बांगला 3’ का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सौरव गांगुली ने बंगाली भाषा में दोनों को फटकारते हुए कहा, “मैं राजवीर और नंदिनी को आखिरी चेतावनी दे रहा हूं। ये पारिवारिक शो है। जिस तरह से आप दोनों बर्ताव कर रहे हैं, मुझे और बिग बॉस को आपको चेतावनी देनी पड़ी है और कहना पड़ा कि आप दोनों इस शो के हकदार बिल्कुल नहीं हैं। आप दोनों का रिश्ता था, रोमांस था और बॉन्डिंग थी, लेकिन आप लोग हर सीमाएं पार कर रहे हैं।” ‘बिग बॉस बांगला 3’ के राजवीर डे और नंदिनी दत्ता की इस क्लिप को कई दर्शकों ने स्काउट ओपी और लव गिल की क्लिप से भी तुलना की

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ में भी रोहित शेट्टी ने स्काउट ओपी और लव गिल को लताड़ लगाई थी। उन्होंने दोनों को बताया था कि आप भले ही एक-दूजे को भाई-बहन कह रहे हैं, लेकिन बाहर ये सब बहुत गलत दिख रहा है। यहां तक कि स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने भी शो में आकर उन्हें दिशा-निर्देशन दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here