विनीत जिंदल ने CJI सूर्यकांत को लेकर कांग्रेस केरल के आधिकारिक X अकाउंट (@INCKerala) से की गई एक पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दी थी। पोस्ट में CJI को संबोधित करते हुए कहा गया था, ‘यदि कानून-व्यवस्था संभालना आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, तो इस्तीफा दे दीजिए।Supreme Court News: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को लेकर कांग्रेस की केरल इकाई के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से की गई टिप्पणी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील विनीत जिंदल की शिकायत के बाद केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका रजिस्टर की गई है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध केस डिटेल के मुताबिक, इस मामले का नाम विनीत जिंदल बनाम केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी है। इसे 30 अक्टूबर को रजिस्टर किया गया है। याचिका में विनीत जिंदल और श्रीजेश एसआर याचिकाकर्ता हैं, जबकि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रतिवादी बनाया गया है।
याचिका में उचित कार्रवाई की मांग
विनीत जिंदल ने CJI सूर्यकांत को लेकर कांग्रेस केरल के आधिकारिक X अकाउंट (@INCKerala) से की गई एक पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दी थी। पोस्ट में CJI को संबोधित करते हुए कहा गया था, ‘यदि कानून-व्यवस्था संभालना आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, तो इस्तीफा दे दीजिए। हम आपकी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढ लेंगे जो इसे संभाल सके।’ शिकायत में इस पोस्ट को न्यायपालिका की गरिमा और सुप्रीम कोर्ट की संस्था की प्रतिष्ठा से जुड़ा मुद्दा बताते हुए आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर विचार करने और उचित कार्रवाई की मांग की गई थी।
फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर मामला लंबित दिख रहा है। याचिका पर सुनवाई या अदालत की ओर से कोई आदेश जारी होने की जानकारी उपलब्ध नहीं है।










































