पाथरगांव में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, बुजुर्ग घायल

0

रविवार बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे 60 वर्षीय मोतीलाल उरोड़े हादसे का शिकार,
फोटो
पदमेश न्यूज़। बालाघाट। लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम पाथरगांव में बीती रात बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक बुजुर्ग घायल हो गए। हादसा रात करीब 8 बजे सिहारी रोड पर हुआ। घायल को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लांजी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पाथरगांव निवासी लगभग 60 वर्षीय मोतीलाल उरोड़े रविवार बाजार से सामान खरीदकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिहारी रोड पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मोतीलाल उरोड़े घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को तत्काल सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here