भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने किया कमाल, चेक ओपन स्क्वैश फाइनल में पहुंचे

0

Velavan Senthilkumar cruises into final of czech open squash final: एक तरफ जहां कुछ दिन पहले भारत की अनाहात सिंह ने सिलिकॉन वैली स्क्वैश ओपन में अपनी छाप छोड़ी थी। वहीं अब भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने 35 हजार अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले चेक ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने ब्रनो में आयोजित ‘चेक ओपन स्क्वैश’ (जो 35,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाला PSA कॉपर-लेवल टूर्नामेंट है) के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में फ्रांस के विश्व नंबर 32 खिलाड़ी ऑगस्ट डुसॉर्ड को हराया।

सेंथिलकुमार ने सेमीफाइनल में फ्रांसीसी खिलाड़ी को 11-7, 12-10, 11-1 से मात दी। चौथे वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अब फाइनल में स्कॉटलैंड के शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर 31 ग्रेग लोबन का सामना करेंगे। सेंथिलकुमार इस सीजन में अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश में हैं।शीर्ष वरीयता प्राप्त लोबन ने फ्रांस के तौफिक मेखल्फी को 11-9, 11-5, 11-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले, सेंथिलकुमार ने अर्जेंटीना के जेरेमियास अजाना को 11-3, 11-8, 11-7 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पहले गेम में भारतीय खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के जेरेमियास अजाना को आसानी से 11-3 से हरा दिया। इसके बाद, रैलियां तेज, जोरदार और रोमांचक हो गईं। सेंथिलकुमार ने कोर्ट के अगले हिस्से में बेहतरीन खेल दिखाते हुए बाकी गेम 11-8 और 11-7 से अपने नाम किए।क्वार्टर फाइनल में, भारतीय खिलाड़ी ने अर्जेंटीना के विश्व नंबर 64 और आठवें वरीयता प्राप्त जेरेमियास अजाना को 11-3, 11-8, 11-7 से हराया। इससे पहले दूसरे दौर में उन्होंने ब्राजील के डिएगो गोब्बी को 11-4, 11-7, 11-2 से मात दी थी, जबकि टूर्नामेंट के पहले दौर में उन्हें ‘बाय’ (सीधे अगले दौर में प्रवेश) मिला था।

अगस्त में, सेंथिलकुमार ने बुडापेस्ट ओपन 2026 के फाइनल में हंगरी के नंबर 1 खिलाड़ी बालाज़ फ़ार्कस को सीधे गेम में हराकर अपना पहला PSA कॉपर-लेवल स्क्वैश खिताब जीता था। यह उनके करियर का सबसे बड़ा और कुल मिलाकर दूसरा खिताब था।

बुडापेस्ट में मिली यह जीत आइची-नागोया में हुए एशियाई खेल 2026 से पहले आई थी, जहां सेंथिलकुमार ने जोशना चिनप्पा के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था। वह कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष टीम का भी हिस्सा थे। सेमीफाइनल में मलेशिया से 2-1 से हारने के बाद, भारतीय पुरुष टीम तीसरे स्थान पर रही। लॉस एंजिलिस 2028 में स्क्वैश पहली बार ओलंपिक में शामिल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here