पश्चिम बंगाल में 17 मार्च से आयोजित की गई 30 वी स्ट्रीट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बालाघाट की खिलाड़ी निशा सिंह ने दूसरा रैंक हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
आपको बताएं कि यह चैंपियनशिप राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप है जिसमें बालाघाट जिले से करीब आधा दर्जन खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पश्चिम बंगाल पहुंचे थे जहां विभिन्न वर्ग में चैंपियनशिप आयोजित की गई जिसमें निशा सिंह ने दूसरा रैंक हासिल किया इस संदर्भ में चर्चा के दौरान खिलाड़ी निशा सिंह ने दूरभाष पर चर्चा के दौरान कहा कि 17 मार्च से 20 मार्च तक नेशनल चैंपियनशिप आयोजित की गई थी इस प्रतियोगिता के लिए मेरे द्वारा काफी तैयारी की गई जिसमें प्रशिक्षकों का भी काफी सहयोग रहा उन्होंने कहा कि वह अपने देश के लिए पदक हासिल करना चाहती हैं।










































