मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार रविवार को जिले भर में संचालित उत्कृष्ट स्कूल और मॉडल स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा का विधिवत आयोजन किया गया।
इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की कुल दर्ज संख्या 1759 थी जिनमें से 1512 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई यह परीक्षा एक पाली में आयोजित की गई।
सुबह 9:45 से 12:15 तक छात्रों ने कक्षा 9वी में प्रवेश के लिए पर्चा हल किया। वही कोविड-19 के मद्दे नजर रखते हुए शासन की गाइडलाइन का पालन कर इस परीक्षा का आयोजन किया गया। नगर में इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए एमएलबी स्कूल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय वीरांगना रानी दुर्गावती को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
जहां पर केंद्र अध्यक्षों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराई गई इस संदर्भ में दूरभाष पर चर्चा के दौरान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के परीक्षा प्रभारी टी एल गौतम ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों के तहत आयोजन किया गया था जिसके लिए परीक्षा केंद्र व्यवस्था करते हुए परीक्षा का आयोजन किया गया है










































