Xiaomi Watch S5 41mm को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। यह स्मार्टवॉच Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुकी है। अलग-अलग देशों में इसकी कीमत अलग हो सकती है।Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच Watch S5 41mm लॉन्च कर दी है। कंपनी की यह नई वॉच शानदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आई है। इसमें 1.32 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसके अलावा स्क्रीन में 60Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है। फिटनेस पसंद करने वाले लोगों के लिए इसमें 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी हल्के इस्तेमाल में 14 दिन तक चल सकती है। खास बात यह है कि इस स्मार्टवॉच को पहले Xiaomi 18 Pro के साथ पेश किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन कंपनी ने इसे 11 नवंबर को ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध करा दिया। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Xiaomi Watch S5 की कीमत?
Xiaomi Watch S5 41mm को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। यह स्मार्टवॉच Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुकी है। अलग-अलग देशों में इसकी कीमत अलग हो सकती है। थाईलैंड में इस स्मार्टवॉच की कीमत THB 6,299 रखी गई है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब 17,000 रुपये होती है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत और लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
AMOLED डिस्प्ले का सपोर्ट
इस स्मार्टवॉच में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका डायल 41mm का है और इसकी मोटाई 9.9mm रखी गई है। वजन की बात करें तो यह सिर्फ 36 ग्राम की है, जिससे इसे लंबे समय तक पहनना आसान हो सकता है। डिस्प्ले में 466 × 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। इसके अलावा यह 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी सबसे खास बात 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इससे तेज रोशनी और धूप में भी स्क्रीन पर मौजूद जानकारी देखने में आसानी हो सकती है।
150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
Xiaomi ने इस स्मार्टवॉच में फिटनेस और हेल्थ से जुड़े कई फीचर्स दिए हैं। इसमें 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इनकी मदद से यूजर्स अपनी अलग-अलग फिजिकल एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग और SpO2 मॉनिटरिंग का फीचर भी दिया गया है। इससे यूजर्स अपनी हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल पर नजर रख सकते हैं।
एक बार चार्ज पर चलेगी 14 दिन
Xiaomi Watch S5 41mm में 590mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सामान्य यानी हल्के इस्तेमाल में यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 14 दिन तक चल सकती है। वहीं, अगर आप इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी करीब 8 दिन तक चल सकती है। यानी बार-बार चार्ज करने की परेशानी से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।
वाटर रेसिस्टेंस और NFC सपोर्ट
इस स्मार्टवॉच में 5ATM वाटर रेसिस्टेंस दिया गया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth का सपोर्ट मिलता है। इसमें स्पीकर और माइक्रोफोन भी दिए गए हैं, जिससे कॉलिंग और दूसरी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।
वॉच में NFC सपोर्ट भी मौजूद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Xiaomi HyperOS पर काम करती है। कुल मिलाकर Xiaomi Watch S5 41mm में डिस्प्ले, फिटनेस ट्रैकिंग, बैटरी और कनेक्टिविटी से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कंपनी की ओर से जानकारी का इंतजार है।









































