Sachin Tendulkar Plays Gully Cricket With Prince And Princess Of Wales: मुंबई की सड़कों में ये नजारा शायद ही पहले कभी देखा गया जब वेल्स के राजकुमार विलियम और राजकुमारी केट महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट का लुत्फ उठाते नजर आए।
प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट इस समय तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। आज जब वो वहां पहुंचे तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। तीनों कुछ देर तक मुंबई की गलियों में घूमकर बातचीत करते नजर आए और उसके बाद उन्होंने गली क्रिकेट का भी लुत्फ उठाया।
वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी मुंबई के बेलार्ड स्टेट पहुंचे जहां उन्होंने सचिन तेंदुलकर सहित कई लोगों ने सड़क पर ही बातचीत की। राजकुमार और राजकुमारी भारत में 2026 अर्थशॉट प्राइज (2026 Earthshot Prize) के सिलसिले में आए हैं। ये पुरस्कार उन पांच विजेताओं को मिलेगा जिन्होंने पर्यावरण की चुनौतियों से निपटने के लिए सराहनीय कदम उठाए हैं या फिर किसी ऐसी चीज का आविष्कार किया हो जो पर्यावरण को बेहतर करने में मदद करे।
सचिन तेंदुलकर के साथ खेला गली क्रिकेट
अपने इस मुंबई दौरे की शुरुआत प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट ने सचिन तेंदुलकर के साथ मुलाकात करके की। इस दौरान वे मुंबई के बेलार्ड स्टेट में छोटे बच्चों के बीच पहुंचे, उनसे बातचीत की और गली क्रिकेट का आनंद भी लिया। यहां देखिए उन पलों के कुछ वीडियो..










































