Proudly Non-Halal नीति के विरोध में भारी विरोध-प्रदर्शन, लंदन में सिख व्यक्ति के रेस्तरां के सामने जमकर हंगामा

0

रेस्टोरेंट मालिक हरमन सिंह कपूर का कहना है कि फूड पॉलिसी और सोशल मीडिया पोस्ट के चलते उन्हें और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।ब्रिटेन की राजधानी लंदन से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पश्चिमी लंदन के हैमरस्मिथ (Hammersmith) इलाके में स्थित एक भारतीय रेस्टोरेंट ‘सिंह्स डाइनिंग’ (Singh’s Dining) के बाहर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने जोरदार हंगामा किया। यह पूरा विवाद रेस्टोरेंट के सिख मालिक द्वारा हलाल मीट (Halal Meat) परोसने से साफ इनकार करने और दुकान के बाहर ‘Proudly Non-Halal’ (गर्व से गैर-हलाल) का बोर्ड लगाने के बाद शुरू हुआ है।

क्या है पूरा विवाद?

रेस्टोरेंट के सिख मालिक हरमन सिंह कपूर (Harman Singh Kapoor) ने अपनी दुकान के बाहर बोर्ड पर लिखा है— “Proudly non-halal” (यानी हम गर्व से हलाल खाना नहीं बेचते हैं)। इसके अलावा, हरमन सिंह कपूर द्वारा सोशल मीडिया पर मुस्लिमों, हलाल मांस और गाजा संघर्ष को लेकर की गई कुछ पोस्ट के बाद यह विवाद और अधिक बढ़ गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग रेस्टोरेंट के बाहर एकत्र हुए, जिनमें से कई लोगों ने फिलिस्तीनी झंडे लहराए और नारेबाजी की।

मालिक का आरोप और धमकियां

रेस्टोरेंट मालिक हरमन सिंह कपूर का कहना है कि फूड पॉलिसी और सोशल मीडिया पोस्ट के चलते उन्हें और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को सैकड़ों जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने सुरक्षा के लिए कई बार मेट्रोपॉलिटन पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली। हंगामे और सुरक्षा चिंताओं के बीच, प्रसिद्ध अभिनेता जॉन क्लीज (John Cleese) द्वारा कथित तौर पर रेस्टोरेंट की सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने की भी बात सामने आई है।

प्रदर्शन से पहले मालिक की गिरफ्तारी

इस विरोध प्रदर्शन से कुछ ही घंटे पहले, मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पश्चिमी लंदन स्थित उनके घर से हरमन सिंह कपूर को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर इस्लाम से जुड़ी एक आपत्तिजनक या संवेदनशीलता से भरी पोस्ट के सिलसिले में की गई थी। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इस तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस को मौके पर भारी बल तैनात करना पड़ा ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here