HDFC Bank ने नवंबर में बदले FD Rates, जानिए कितने समय में होगा पैसा डबल

0

अगर आप अपनी बचत पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो एफडी में निवेश कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक ने एफडी रेट्स को रिवाइज कर दिया है। अब बैंक ग्राहकों को ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी ने अपने ग्राहकों के लिए नवंबर में एफडी रेट्स में बदलाव किया है। अगर आप भी एफडी में निवेश का मन बना रहे हैं तो ये एक सही समय हो सकता है। अच्छी बात ये है कि बैंक की ओर से सीनियर सिटीजन को एफडी पर अब 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। अगर आप बहुत बड़ी रकम निवेश नहीं करना चाहते हैं तो 1 लाख रुपये की एफडी खुलवा सकते हैं। आइए जानते हैं 1 लाख की एफडी पर आपका पैसा कितने साल में डबल हो जाएगा

सीनियर सिटीजन को 1 लाख पर कितना मिलेगा रिटर्न?

HDFC Bank की ओर से सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। बैंक की ओर से अलग-अलग अवधि की एफडी पर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 6.75 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक है। अगर कोई सीनियर सिटीजन एक लाख रुपये एक साल के लिए जमा करेगा तो उसे मैच्योरिटी पर 1,06,923 रुपये मिलेंगे। हालांकि, अवधि बढ़ाने पर मैच्योरिटी राशि भी बढ़ती जाएगी और ब्याज दर भी बदलती जाएगी। इस तरह, अगर कोई सीनियर सिटीजन 1 लाख रुपये 10 साल के लिए निवेश करेगा तो उसे मैच्योरिटी पर 2,02,140 रुपये मिलेंगे।

सामान्य नागिरकों को 1 लाख पर कितना मिलेगा रिटर्न?

सामान्य नागरिकों के लिए HDFC Bank की एफडी ब्याज दरें 6.25 प्रतिशत से 6.60 प्रतिशत के बीच हैं। अगर कोई सामान्य ग्राहक 1 लाख रुपये की एफडी करवाता है तो उसे मैच्योरिटी पर 1,06,398 रुपये से लेकर 1,92,445 रुपये तक मिल सकते हैं। ब्याज दर और अवधि के अनुसार मैच्योरिटी रकम में अंतर होगा।

FD अवधिसामान्य नागरिक ब्याज दरसीनियर सिटीजन ब्याज दरनिवेश राशिसामान्य नागरिक ब्याजसामान्य नागरिक मैच्योरिटीसीनियर सिटीजन ब्याजसीनियर सिटीजन मैच्योरिटी
1 साल6.25%6.75%1,00,000 रुपये6,398 रुपये1,06,398 रुपये6,923 रुपये1,06,923 रुपये
2 साल6.50%7.00%1,00,000 रुपये13,766 रुपये1,13,766 रुपये14,891 रुपये1,14,891 रुपये
3 साल6.55%7.05%1,00,000 रुपये21,520 रुपये1,21,520 रुपये23,326 रुपये1,23,326 रुपये
4 साल6.60%7.20%1,00,000 रुपये29,933 रुपये1,29,933 रुपये33,034 रुपये1,33,034 रुपये
5 साल6.60%7.20%1,00,000 रुपये38,723 रुपये1,38,723 रुपये42,874 रुपये1,42,874 रुपये
6 साल6.60%7.10%1,00,000 रुपये48,111 रुपये1,48,111 रुपये52,544 रुपये1,52,544 रुपये
7 साल6.60%7.10%1,00,000 रुपये58,128 रुपये1,58,128 रुपये63,663 रुपये1,63,663 रुपये
8 साल6.60%7.10%1,00,000 रुपये68,825 रुपये1,68,825 रुपये75,596 रुपये1,75,596 रुपये
9 साल6.60%7.10%1,00,000 रुपये80,247 रुपये1,80,247 रुपये88,399 रुपये1,88,399 रुपये
10 साल6.60%7.10%1,00,000 रुपये92,445 रुपये1,92,445 रुपये1,02,140 रुपये2,02,140 रुपये

एफडी करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एफडी में निवेश करने से पहले अवधि, ब्याज दर और मैच्योरिटी अमाउंट चेक करना जरूरी है। यह भी समझें कि समय से पहले एफडी तुड़वाने पर पेनल्टी लग सकती है। इसके अलावा, एफडी से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी जरूरत और टैक्स देनदारी को ध्यान में रखकर फैसला लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here