अपनी फिल्म बनाइए, कोर्ट का समय बर्बाद मत कीजिए- रामायण फिल्म के खिलाफ याचिका पर बोले CJI, जल्द सुनवाई से इनकार

0

सुप्रीम कोर्ट में फिल्म ‘रामायण’ के खिलाफ दाखिल याचिका पर जल्द सुनवाई करने की मांग पर मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत ने जल्दबाजी को लेकर सवाल उठाया है।

नई दिल्ली, 27 नवंबर: सुप्रीम कोर्ट में फिल्म ‘रामायण’ के खिलाफ याचिका पर जल्द सुनवाई करने की मांग पर CJI सूर्या कांत ने सुनवाई की जल्दबाजी पर सवाल उठाया। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि याचिका 23 तारीख को रजिस्टर्ड हो चुकी है, लेकिन अब तक सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है। इस पर CJI ने कहा कि फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है और लोग इसे देख भी चुके हैं।

CJI ने दी याचिकाकर्ता को नसीहत

वकील ने दलील दी कि फिल्म में कई तथ्यों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी इस फिल्म को देख रही है, इसलिए मामले को जल्द सुनना जरूरी है। इस पर CJI सूर्या कांत ने कहा, “उन्होंने अपनी समझ के मुताबिक फिल्म बनाई है। आप अपनी फिल्म बनाइए, कोर्ट का समय बर्बाद मत कीजिए।”

वकील ने कहा कि वह अदालत का समय बर्बाद नहीं कर रहे हैं और मामले को जल्द सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया। CJI ने कहा कि अगर महाकाव्य को लेकर याचिकाकर्ता का कोई अलग नजरिया है, तो वह उस नजरिए पर अपनी फिल्म बना सकते हैं।

फिल्म रिलीज होने के बाद जल्द सुनवाई की जरूरत नहीं: CJI

CJI सूर्या कांत ने कहा कि अदालत केवल इसलिए मामले की जल्द सुनवाई पर विचार कर रही है क्योंकि वकील इसे तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है और सिनेमाघरों में चल रही है, इसलिए मामले में तत्काल सुनवाई की जरूरत नहीं दिखती।

CJI ने कहा कि लोग फिल्म देख रहे हैं और हर व्यक्ति की अपनी राय हो सकती है। कुछ लोग फिल्म की तारीफ करेंगे, जबकि कुछ उसकी आलोचना कर सकते हैं।

पांच नवंबर को आई थी रामायण

पांच नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ’रामायण: पार्ट 1’ इस साल की बड़ी व्यावसायिक सफलताओं में शामिल हो गई है। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। भारतीय महाकाव्य पर आधारित दो भागों वाली इस फिल्म की पहली कड़ी में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, रवि दुबे ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here