याद किये गये समाज सुधारकर महात्मा ज्योतिबाराव फुले

0

हाई स्कूल मार्ग स्थित प्रतिमा स्थल पहुंचकर सामाजिक बंधुओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रध्दांजलि

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांढरवानी के हाई स्कूल मार्ग, न्यू मार्केट के समीप स्थित महात्मा ज्योतिबा राव फुले प्रतिमा चौक में फुले, अंबेडकर एवं बिरसा मुंडा संयुक्त समिति के तत्वाधान में २८ नवंबर को महान समाज सुधारक, विचारक और महिला सशक्तिकरण की नींव रखने वाले महात्मा ज्योतिबा राव फुले की १३६ वीं पुण्यतिथि श्रध्दापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में हुआ। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया तथा माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रध्दांजलि दी। इस दौरान उनके द्वारा समाज और राष्ट्रहित में किये गये संघर्षों व कार्यों को स्मरण कर नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले और क्रांति ज्योति माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष एवं योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही यह भी कहा कि महात्मा फुले जीवनपर्यंत सर्वसमाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहे। उस दौर में जब महिला शिक्षा को महत्व नहीं दिया जाता था, तब उन्होंने स्वयं अपनी पत्नि सावित्रीबाई फुले को शिक्षित किया और दोनों ने मिलकर स्त्री शिक्षा की अलख जगाई। उसी संघर्ष और दूरदृष्टि का परिणाम है कि आज महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महापुरूषों के बताये मार्ग पर चलने तथा समाजोत्थान और देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here