292 से बढ़कर 957 करोड़ रुपए पहुंची मध्य प्रदेश के कोपरा बांध की लागत, 13 गांवों के 897 परिवार प्रभावित, जानें वजह

0

सागर जिले की कोपरा मध्यम सिंचाई परियोजना की लागत 292.38 करोड़ से बढ़कर 957.16 करोड़ रुपये हो गई है। वर्ष 2023 में वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की अधिसूचना से वन मुआवजा और भू-अर्जन का खर्च तेजी से बढ़ा। विधायक गोपाल भार्गव ने परियोजना पूरी होने पर संन्यास की बात कही है।

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले की बहुप्रतीक्षित कोपरा मध्यम सिंचाई परियोजना की लागत 292.38 करोड़ रुपये से बढ़कर 957.16 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वर्ष 2018 में प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के आठ साल बाद भी यह परियोजना पूरी नहीं हो सकी है और अब मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग संशोधित प्रस्ताव तैयार कर रहा है। लागत में इस बड़ी बढ़ोतरी की प्रमुख वजह वर्ष 2023 में वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की अधिसूचना आना है, जिससे डूब क्षेत्र की वन भूमि का मुआवजा और पुनर्वास खर्च काफी बढ़ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here