डी-लिमिटेशन के बाद किस राज्य में बढ़ेंगी लोकसभा की कितनी सीटें, केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने बताया

0

परिसीमन के बाद राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में लोकसभा की सीटों में होनी वाली वृद्धि के बारे में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को एक आंकड़ा पेश किया। X पर अपने पोस्ट में मेघवाल ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन ढांचा भारत के संसदीय परिदृश्य को नए सिरे से आकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Delimitation Bill : सरकार 30 नवंबर को परिसीमन विधेयक लोकसभा में पेश करने की तैयारी कर चुकी है। संसद के विशेष सत्र में दोनों सदनों यानी लोकसभा एवं राज्यसभा से यह संविधान संशोधन विधेयक यदि पारित हो जाता है तो निर्वाचन क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन होगा। इससे लोकसभा सदस्यों की मौजूदा संख्या में करीब 50 प्रतिशत तक का इजाफा होगा। नए परिसीमन में लोकसभा में सदस्यों की मौजूदा संख्या 543 से बढ़कर 816 हो जाएगी। परिसीमन के बाद राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में लोकसभा की सीटों में होनी वाली वृद्धि के बारे में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को एक आंकड़ा पेश किया। X पर अपने पोस्ट में मेघवाल ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन ढांचा भारत के संसदीय परिदृश्य को नए सिरे से आकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परिसीमन के बाद किस राज्य में कितनी सीटें बढ़ेंगी, इसका उन्होंने एक ब्योरा दिया है-

राज्यमौजूदा सीटडी-लिमिटेशन के बाद
जम्मू-कश्मीर57
पंजाब 11320
राजस्थान2538
गुजरात2639
महाराष्ट्र4872
दादर-नागर हवेली (UT)22
गोवा23
कर्नाटक2842
लक्षद्वीप (UT)11
केरलम2030
चंडीगढ़ (UT)12
हरियाणा1015
हिमाचल प्रदेश46
दिल्ली711
उत्तराखंड58
बिहार4060
उत्तर प्रदेश80120
सिक्किम12
असम1421
अरुणाचल प्रदेश23
नगालैंड12
मणिपुर23
मिजोरम12
त्रिपुरा23
मेघालय23
पश्चिम बंगाल4263
छत्तीसगढ़1116
ओडिशा2131
तेलंगाना1726
आंध्र प्रदेश2538
पुडुचेरी (UT)12
तमिलनाडु3959
अंडमान निकोबार (UT)11
मध्य प्रदेश2943
लद्दाख (UT)11

1. परिसीमन क्या है?

परिसीमन किसी देश या विधायी निकाय वाले प्रांत में क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने की प्रक्रिया है।

2. निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं कौन तय करता है?

परिसीमन का काम परिसीमन आयोग या सीमा आयोग के नाम से जाने जाने वाले उच्चाधिकार प्राप्त निकाय को सौंपा जाता है। भारत में परिसीमन आयोग अधिनियम के तहत अब तक चार बार परिसीमन आयोग गठित किए गए हैं। इनका गठन वर्ष 1952, 1963, 1973 और 2002 में हुआ था।

भारत का परिसीमन आयोग एक उच्चाधिकार प्राप्त निकाय है, जिसके आदेशों को कानून का दर्जा प्राप्त होता है और उन्हें किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती। ये आदेश राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित तारीख से लागू होते हैं। आयोग के आदेशों की प्रतियां संसद और संबंधित राज्य विधानसभाओं के समक्ष रखी जाती हैं, लेकिन वे इनमें कोई बदलाव नहीं कर सकतीं।

3. इस पर बहस किस बात को लेकर है?

सरकार ने इस साल अप्रैल में संसद के विशेष सत्र के दौरान 2002 के कानून की जगह ’परिसीमन विधेयक, 2026’ पेश किया था। इसके तहत केंद्र सरकार को ’नवीनतम जनगणना के आंकड़ों’ के आधार पर लोकसभा और विधानसभा सीटों के बंटवारे के लिए परिसीमन आयोग गठित करने का अधिकार मिलता।

4. विधेयक लंबित क्यों है?

वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक अप्रैल में लोकसभा में पर्याप्त संख्या में समर्थन नहीं मिलने के कारण पारित नहीं हो सका था। इसके बाद परिसीमन विधेयक पर मतदान ही नहीं हुआ। सरकार ने इसे निचले सदन में लंबित रखने का फैसला किया था।

5. विधेयक में क्या प्रावधान हैं?

नए परिसीमन विधेयक के कई प्रावधान 2002 के कानून के समान हैं। विधेयक के अनुसार, केंद्र सरकार समय-समय पर अधिसूचना जारी कर परिसीमन आयोग नामक निकाय का गठन कर सकती है। आयोग के सदस्यों में उच्चतम न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश या सेवानिवृत्त न्यायाधीश शामिल होंगे। केंद्र सरकार उन्हें आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करेगी। इसके अलावा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त या उनके द्वारा नामित कोई निर्वाचन आयुक्त, पदेन सदस्य के रूप में शामिल होगा। संबंधित राज्य का राज्य निर्वाचन आयुक्त, पदेन सदस्य के रूप में आयोग का हिस्सा होगा। केंद्र सरकार अधिसूचना के जरिये आयोग का कार्यकाल तय कर सकती है। आयोग के अनुरोध पर सरकार उसके कार्यकाल को अपनी आवश्यकता के अनुसार आगे भी बढ़ा सकती है।

विधेयक में यह भी प्रावधान है कि जब पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर का क्षेत्र कब्जे से मुक्त हो जाएगा, तब निर्वाचन आयोग उस क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन करने के लिए परिसीमन आयोग के रूप में कार्य करेगा। विधेयक के अनुसार, आयोग अपने काम में सहायता के लिए प्रत्येक राज्य के संबंध में 10 व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ेगा। इनमें पांच व्यक्ति संसद के ऐसे सदस्य होंगे जो उस राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और पांच उस राज्य की विधानसभा के सदस्य होंगे।

6. विपक्ष का क्या रुख है?

विपक्षी दलों ने असम और जम्मू-कश्मीर में हुए परिसीमन का हवाला देते हुए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में हेरफेर किए जाने की आशंका जताई है। विपक्षी दलों की आशंका है कि चुनावी लाभ हासिल करने के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में जानबूझकर बदलाव किया जा रहा है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर 2029 के आम चुनाव से पहले अपने फायदे के लिए देश का चुनावी नक्शा फिर से तैयार करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सरकार ने इन आशंकाओं को खारिज किया है। भले ही लोकसभा में राज्यों की मौजूदा हिस्सेदारी सुरक्षित रखी जाए, लेकिन राज्यों के भीतर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं किस तरह तय की जाएंगी, यह मुद्दा विपक्षी दलों के लिए विवाद का विषय बना हुआ है।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को संसद में दोबारा पेश करने की सरकार की संभावित पहल को देखते हुए संयुक्त रणनीति बनाने के लिए शनिवार को अपने आवास पर सभी विपक्षी दलों के सदन के नेताओं को बैठक के लिए आमंत्रित किया ।

7. सरकार 2011 की जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल क्यों करना चाहती है?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अप्रैल में लोकसभा में तर्क दिया था कि नयी जनगणना के बाद परिसीमन की प्रक्रिया में समय लगेगा और इससे महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने में देरी होगी। शाह ने कहा था कि व्यापक जन परामर्श की आवश्यकता को देखते हुए 2029 के चुनाव से पहले यह प्रक्रिया पूरी करना संभव नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here