रामपायली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम झाड़गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी लेकर घर में घुसकर एक विधवा महिला की इज्जत लूटने का प्रयास किया बीती रात यह घटना उस समय हुई जब यह विधवा महिला अपनी दो बेटियों को लेकर घर में सो रही थी।
रामपायली पुलिस ने घटना के बाद फरार व्यक्ति खुशीराम पिता अमरलाल अटराहे 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
31 मई की रात 1:30 बजे खुशीराम कुल्हाड़ी लेकर मकान की छत की पाटन के दरवाजे से घर में घुसा और सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया।










































