Amazon Prime के बाद Netflix के लिए काम करेंगे मनोज वाजपेयी, नई वेब सीरीज में करेंगे ब्लैक कॉमेडी

0

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ लोगों को खूब पसंद आ रही है। अमेजन प्राइम की इस वेब सीरीज में मनोज वाजपेयी ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि उन्होंने नेटफ्लिक्स के लिए एक नई वेब सीरीज साइन कर ली है। पींगमून की रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने अपनी एक नई वेब सीरीज के लिए मनोज बाजपेयी से संपर्क किया है। इस सीरीज का निर्देशन अभिषेक चौबे करेंगे, जो ‘मकबूल’ और ‘इश्किया’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं।

ब्लैक कॉमेडी करते दिखेंगे मनोज

नेटफ्लिक्स की अपमकमिंग वेब सीरीज के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि यह वेब सीरीज एक ब्लैक कॉमेडी होगी। मनोज वाजपेयी के अलावा इसमें साउथ सिनेमा के कई शानदार चेहरे दिखाई देंगे। इसमें फीमेल लीड का भी रोल अहम होगा। इसके लिए अभिनेत्री को साइन भी कर लिया गया है। हालांकि वो अभिनेत्री कौन हैं इस बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

डायल 100 और कुरूप जैसी फिल्मों में नजर आएंगे मनोज

मनोज वाजपेयी जल्द ही भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार सत्यजीत रे की कहानियों पर आधारित वेब सीरीज ‘रे’ में नजर आएंगे। इसका का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इसमें मनोज बाजपेयी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा मनोज डायरेक्टर रेंसिल डी सिल्वा की फिल्म ‘डायल 100’ और मलयालम फिल्म ‘कुरूप’ में भी अहम रोल में दिखेंगे। वो निर्देशक कन्नू बहल की फिल्म ‘डिस्पैच’ में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here