परसामऊ के जंगल से एक व्यक्ति की फांसी पर लटकी लाश बरामद

0

गढ़ी थाना अंतर्गत ग्राम परसामऊ के जंगल में एक व्यक्ति की पेड़ में फांसी पर लटकी लाश बरामद की गई। मृतक की पहचान अमीलाल 44 वर्ष ग्राम अलना निवासी के नाम से की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
15 दिन पहले अमीलाल घर से बिना बताए निकला था जो घर वापस नहीं आया परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी। किंतु अमीलाल नहीं मिला। 9 जून को ग्राम परसामऊ के जंगल में एक व्यक्ति की पेड़ में फांसी पर लटकी लाश देखी गई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्री मार्को हमरास्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के गांव के लोगों से मृतक की शिनाख्त करवाई जिसकी पहचान अमिलाल 44 वर्ष ग्राम अलना निवासी के नाम से की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here