खून हुआ खून का प्यासा, कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर वृद्ध पिता व पत्नी की हत्या

0

बेलखेड़ा के गोकलाहार गांव में खेती किसानी करने वाले संतोष सिंह लोधी ने वृद्ध पिता अमान सिंह लोधी 65 वर्ष व पत्नी कविता लोधी 34 वर्ष की नृशंस हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से दोनों की गर्दन काटने के बाद संतोष अपने घर से करीब 500 मीटर दूर रहने वाले अपने चाचा अर्जुन सिंह लोधी के घर पहुंचा और उन्हें जानकारी की दी कि पिता व पत्नी की हत्या कर दी है। जिसके बाद अर्जुन सिंह ने डायल 100 पर वारदात की सूचना दी।

बेलखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तो खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर संतोष घर के दरवाजे पर बैठा था। घर के कमरे में फर्श पर कविता तथा परछी में पलंग पर अमान सिंह का शव मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। संतोष ने बताया कि उसकी पत्नी व पिता के बीच नाजायज संबंध थे। तीन दिन पूर्व भी उसने दोनों को घर के कमरे में आपत्तिजनक हालत में देखा था। जिसके बाद उसने दोनों को समझाइश दी थी। दोनों नहीं माने और दोबारा उन्हें आपत्तिजनक हालत में देखकर उसका खून खौल गया जिसके चलते उसने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। उसने बताया कि उसने पहले पिता की हत्या की बाद में पत्नी की गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर उसे भी मौत की नींद सुला दिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि पावलाहार निवासी संतोष सिंह खेती किसानी करता है। करीब 15 साल पूर्व उसकी शादी कविता से हुई थी।

दोनों के दो बच्चे 14 साल का बेटा व 12 साल की बेटी है। संतोष गांव के बाहर घर में बने मकान में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। मां की मौत के बाद उसके पिता अमान सिंह 4-5 साल से ग्वारीघाट क्षेत्र में किसी आश्रम में निवास करने लगे थे। 15 दिन पूर्व अमान सिंह पावला निवासी अपनी बेटी के घर गए थे। जहां से उन्हें बेटे संतोष के घर पहुंचा दिया गया था। संतोष ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता व पत्नी के बीच नाजायज संबंध हो गए थे। वह दोनों को बहुत समझाया परंतु वे नहीं माने। शुक्रवार रात उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा जिसके बाद हमेशा के लिए मौत की नींद सुलाने की योजना बना ली। कुल्हाड़ी लेकर वह घर में घुसा और पिता-पत्नी की गर्दन काटकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के समय संतोष द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े व कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here