रूपझर थाने की सोनेवानी पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम कसंगी में इसी ग्राम की महिला श्रीमती रमसुला बाई पति टांमसिह मर्सकोले 50 वर्ष की कुएं में गिरने से मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रमसुला बाई अपने पति टांमसिह मर्सकोले के साथ खेती किसानी करती थी। 6 जून की शाम 6:30 बजे करीब टामसीह मर्सकोले की तबीयत खराब होने से वह घर में सोया था। जिसका बेटा धरमसिह खेत गया था और बहू गीता किराना दुकान में बैठी थी। रमसुला बाई घर के पीछे वाले कुएं में पानी निकाल रही थी तभी वह अचानक पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। जिससे जिसके चिल्लाने पर परिवार के लोग दौड़े देखें बाल्टी रस्सी कुए के अंदर गिरी पड़ी थी और रमसुला बाई की कुएं में गिरने से मृत्यु हो गई थी। रात होने से रमसुला बाई की लाश को कुए से बाहर नहीं निकाले। 7 जुलाई को सुबह रमसुला बाई की लाश कुँए से निकालकर सोनेवान पुलिस चौकी लाये। सोनेवानी पुलिस ने मृतिका रमसुला बाई की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दी है। और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।










































