नगर के वार्ड नं. २ में स्थित आम्बेडकर मंगल भवन के पीछे पानी निकासी नही होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है । साथ ही बरसात के कारण जलभराव जैसी स्थिति निर्मित हो रही है जिसके कारण वार्ड वासियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए वार्ड वासियों ने नगर पालिका को उक्त समस्याओं से कई बार अवगत कराया और निराकरण करने की बात कही है क्योंकि गंदगी की बदबू से वार्ड वासियों का जीना दूभर हो गया है। आम्बेडकर मंगल भवन में आयोजन होने पर वहां का पूरा गंदा पानी व खाद्य पदार्थ को नाली के माध्यम से बहा दिया जाता है जो भवन के पीछे स्थित खाली स्थान पर जाकर डम्प हो रहा है और गंदा पानी के साथ खाद्य पदार्थ सड़ गलकर नाली ना होने से बरसात का पानी रोड पर जमा हो रहा है। वार्ड वासियों ने बताया कि जब से आंबेडकर मंगल भवन बना है उसके बाद से उक्त वार्ड वासी इस तरह की गंदगी की बदबू से परेशान है। नाली की सफ ाई ना होने के साथ ही झाडिय़ा हो गई है जिससे साप बिछु व मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। गंदगी की बदबू के कारण बच्चे बुजुर्ग बडे लोगों को हैजा मलेरिया सहित अन्य बीमारी होने का अंदेशा बना हुआ रहता है। सामने नाली ना होने से बारिश के समय जलभराव की स्थिति बन रही है। नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि वार्डों की साफ. सफ ाई कर आम्बेडकर भवन से निकल रहा गंदा पानी की निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण करवायें घरों के पीछे की नाली की सफ ाई कर सामने नाली बनाये ताकि उक्त समस्या से वार्ड वासियों को निजात मिल सके।

नगर पालिका निरंकुश हो गई है -अनिल पिपरेवार
पद्मेश से चर्चा में अनिल पिपरेवार ने बताया कि लगातार नगर पालिका के १५ वार्डो का भ्रमण कर रहे हैं जिसमें लोगों की बहुत समस्या है। यहां आंबेडकर भवन में कोविड.१९ चालू है और इसमें पार्टी और शादियां भी होती है जिससे वहां से निस्तार का पानी और अन्य मटेरियल बाहर निकलता है जिसके लिए निकासी की व्यवस्था नहीं है बरसात का पानी रोड में भरा हुआ है। श्री पिपरेवार ने बताया कि सोलंकी के घर के पास निस्तार नहीं है दूसरी और नाली प्रस्तावित हुई थी जिसका भूमि पूजन हुआ था लेकिन किस वजह से नाली नहीं बनी वह पता नहीं। श्री पिपरेवार ने बताया कि जब से नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हुआ है तब से नगर पालिका निरंकुश हो गई है राज्य सरकार से तत्काल मांग है कि पंचायत में जिस प्रकार से सरपंचों को प्रभार दिया गया है वैसी व्यवस्था नगर पालिका में की जाए।
जलभराव से वार्ड वासी परेशान -पियूष गोलछा
वार्ड वासी पियूष गोलछा ने बताया कि नाली नही होने के कारण गंदगी एक ही जगह एकत्रित होकर दुर्गंध मार रही है वहीं पर जहां नाली है उसकी सफ ाई नहीं की गई है जिसके कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सामने रोड पर नाली ना होने के कारण बरसात का पानी रोड के ऊपर जमा हो रहा है जिसके कारण रोड भी खराब हो रही है और लोगों को आने जाने में भी दिक्कतें हो रही है।
रोड के दोनों ओर नहीं है नाली -शोभाराम पटले
शोभाराम पटेल ने बताया कि बरसात होने के कारण पूरा पानी रोड पर जमा हो जाता है क्योंकि पानी की निकासी नहीं है। जिससे बरसात का पानी पूरा बाहर नही निकल सकता है इस कारण दोनों ओर पानी जमा होने से लोगों को आने जाने में दिक्कत तो होती है वहीं रोड भी खराब हो रही है। श्री पटले ने बताया कि मुख्य मार्ग से छोटे बड़े वाहन आना जाना करते हैं ऐसे में छोटे वाहनों के साथ दुर्घटनाएं भी घटित होती है और बड़े वाहन जब निकलते हैं तो गड्ढों में जमा पानी उछलकर लोगों के कपड़े खराब करता है। जिसके लिए कई बार नगर पालिका को शिकायत की है पर कोई ध्यान नहीं दे रहा इस पर नगर पालिका प्रशासन समस्या का जल्द समाधान करें।
इनका कहना है :
अंाबेडकर मंगल भवन में पानी निकासी की व्यवस्था नही होने के कारण अधिक गंदगी फैल रही है और बरसात में जलभराव हो रहा है। जिसमे वार्ड वासियों की परेशानियों को देखते हुए नपा के उपयंत्री और कर्मचारियों को उक्त स्थान का निरीक्षण कर व्यवस्था बनाने निर्देश दिया गया है ।
राधेश्याम चौधरी
सीएमओ नगर पालिका परिषद वारासिवनी











































