Ms Dhoni new look: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो पर उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी बरकरार है। धोनी अपने फैंस को नई हेयरस्टाइल के साथ चौकाते रहते हैं। हाल ही में उनका नया लुक सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी की यह हेयरस्टाइल अलीम हकीम ने बनाई है। नए लुक में धोनी बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं। उनके फैंस को उनका यह नया लुक बहुत पसंद आ रहा है। धोनी ने नए हेयरकट का नाम है फॉक्स हॉक।
धोनी की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसमें उन्होंने पीले रंग की टी शर्ट पहनी है और उनके स्टाइलिश अलीम हकीम भी इस फोटो में नजर आ रहे हैं।
इसी महीने मनाया था जन्मदिन
धोनी ने इसी महीने 7 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके बाद वो हिमाचल में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाते देखे गए थे। उनके हॉलीडे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
रणवीर के साथ फुटबॉल भी खेली
धोनी कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए थे। टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी इस मौके पर थे। इस मैच की तस्वीरें शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा था “बड़े भाई के चरणों में हमेशा।” भारतीय कप्तान विराट कोहली सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने इन फोटो पर रिएक्शन दिया था। आपको बता दें कि क्रिकेट के अलावा फुटबॉल में भी धोनी की खासी रुचि रही है।
चैरिटी मैच में खेले थे धोनी
धोनी और रणवीर दोनों एक फुटबॉल क्लब का हिस्सा हैं। यह क्लब बॉलीवुड और क्रिकेट सेलेब्स के अलावा बाकी लोगों के बीच फुटबॉल मैच ऑर्गेनाइज करते हैं और इस मैच के जरिए चैरिटी के लिए फंड इकट्ठा किया जाता है।
IPL में दिखेंगे धोनी
धोनी के फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। IPL 2021 के बाकी बचे सीजन में धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। हालांकि इस सीजन के शुरुआती मैचों में धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था पर धोनी जैसा खिलाड़ी किसी भी मैच में फॉर्म हासिल कर सकता है। उनके फैंस उनसे यही उम्मीद कर रहे हैं कि सितंबर से शुरू हो रहे IPL में धोनी पुरानी लय में नजर आएंगे और अपनी टीम को एक के बाद एक कई मैच जिताएंगे।









































