बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का नाम कई दिनों से बिग बॉस 12 फेम शिवाशीष मिश्रा से जुड़ रहा है। हाल ही में शिवाशीष ने अपना जन्मदिन मनाया था जिस दौरान जरीन खान ने उन्हें बधाई देते हुए साथ में तस्वीरें शेयर की थीं। अब दोनों की गोवा में वेकेशन मनाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं जो दोनों के रूमर्ड रिलेशन पर मुहर लगा रही हैं।
शिवाशीष ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गोवा वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें जरीन खान को उनके साथ देखा गया है। अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए शिवाशीष, जरीन को स्वीटी कहकर बुला रहे हैं। दोनों ने ये गोवा ट्रिप, शिवाशीष के पोस्ट बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्लान की है।
जरीन खान ने शेयर की तस्वीरें
हाल ही में शिवाशीष के जन्मदिन के खास मौके पर जरीन ने उन्हें खूबसूरत अंदाज में बधाई दी है। एक्ट्रेस से उनके साथ क्यूट तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर लिखा है, टेड़ा है पर मेरा मेरा है, जन्मदिन मुबारक हो मेरे शिव। भगवान तुम्हारी सभी दुआएं पूरी करें।
शिवाशीष ने भी जरीन के जन्मदिन पर एक फोटो कोलाज शेयर करते हुए लिखा था, मेरे दिल को दिल से जन्मदिन की मुबारकबाद। हैप्पी एंड क्रेजी बर्थडे स्वीटनेस।
बता दें कि शिवाशीष ने रियलिटी शो बिग बॉस 12 में हिस्सा लिया था। सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो में शिवाशीष को खूब पसंद किया गया था, हालांकि उनका सफर शो में लंबा नहीं रहा था। वर्कफ्रंट की बात करें तो जरीन इस साल डिज्नी प्लस हॉटस्टार की फिल्म हम भी अकेले, तुम भी अकेले में नजर आई हैं।










































