
अफगान और अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, काबुल हवाईअड्डे के पास दो आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने अफगानों की भीड़ पर किए गए हमले में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई। आतंकी संगठन आईएस के खुरासान गुट ने जिम्मेदारी लेते हुए एक हमलावर की फोटो भी जारी की है।

धमाके के बाद मंजर ये था कि एक धमाके से संभले नहीं कि दूसरा हो गया। पूरा का पूरा काबुल हिल गया। काबुल से आई इन तस्वीरों को देखकर इस धमाके की तासीर का अंदाजा आपको हो जाएगा।

एक के बाद एक हुए तीन धमाकों से काबुल अभी उबरा भी नहीं था और लाशों के अंबार को समेटा तक नहीं जा सका था कि एक और दो और धमाके हो हुए। हर तरफ लाशें थी और सड़क पर लोग भागते नजर आए। अस्पतालों में भी लंबी कतारें थी हर कोई अपने परिजन को भर्ती कराना चाह रहा था।

भारत ने काबुल हवाई अड्डे के पास हुए घातक बम धमाकों की कड़ी निंदा की और कहा कि इन धमाकों ने एक बार फिर उस आवश्यकता को उजागर किया है कि आतंक के विरुद्ध दुनिया को एक साथ आने की जरूरत है।










































