वारासिवनी (पदमेश न्यूज)। बालाघाट रोड़ स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार की सुबह ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया । जिसमें रेलिंग और बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी ५० एच २१९९ सीमेंट लेकर बालाघाट से वारासिवनी आ रहा था तभी सुबह १० बजे ट्रक ब्रेकर से अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया जिससे रेलिंग और रेलवे का बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बड़ा हादसा होने से बच गया यदि यह ट्रक रेलिंग तोड़ देता तो आगे स्थित रेलवे विद्युत लाइन का पोल क्षतिग्रस्त होने से बड़ी दुर्घटना हो सकती परंतु रेलिंग में ट्रक को रोक लिया। जिसकी सूचना तत्काल क्रॉसिंग पर कार्यरत कर्मचारी के द्वारा रेलवे ऑफि स बालाघाट को घटना की जानकारी दी गई जिस पर रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई। पद्मेश से चर्चा में रेलवे सुरक्षा बल सहायक उप निरीक्षक अजय चौबे ने बताया कि ट्रक ड्राइवर शराब पीकर वाहन चला रहा था जिससे ब्रॉडगेज का विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो सकता था परंतु नहीं हुआ रेलिंग व बोर्ड की क्षति हुई है जिस पर १५४ रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। यह ट्रक बालाघाट से वारासिवनी आ रहा था तब यह हादसा घटित हुआ है।










































