पीजी कॉलेज के सामने चाकूबाजी,यातायात थाने के सामने चाकू लहराता दिखाई युवक !

0

नगर के पीजी कॉलेज के सामने दिनदहाड़े एक युवक द्वारा की गई चाकूबाजी का वीडियो वायरल हुआ। यह युवक कॉलेज के अन्य छात्रों को डराते धमकाते मारपीट करते और चाकू दिखाते हुए वायरल वीडियो में नजर आया।

यह घटना 12 जनवरी को कॉलेज और यातायात पुलिस थाना के सामने कॉलेज की आपसी गुटबाजी के चलते होना बताया जा रहा है। यह भी जानकारी मिली की चाकू लिए इस युवक को कॉलेज के दूसरे गुट ने बुलाया था और युवक के चाकू से किए गए प्रहार से एक छात्र के गले में चोटे भी आई ।

यह मामला कोतवाली पहुंचा और कोतवाली में कॉलेज के छात्रों की भीड़ भी देखी गई और अच्छी खासी गहमागहमी भी रही । आहत छात्र के परिवार के लोग भी कोतवाली पहुंच चुके थे।

छात्रों द्वारा चाकू लिए इस युवक के विरुद्ध रिपोर्ट करना चाह रहे थे। किंतु कोतवाली पुलिस ने आहत छात्र और चाकूबाजी करने वाले युवक के परिजनों को बुलाकर दोनों पक्षों को शांत करवा कर और आपस में समझौता करवा कर उन्हें कोतवाली से रवाना कर दिये।

अब यह समझ से परे है कि समझौता करवाकर ऐसे अपराध को संरक्षण देना है या फिर उस युवक का मनोबल बढ़ाना है जिस युवक ने कालेज के सामने चाकूबाजी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here