वारासिवनी शहर और तहसील के सड़कों पर नहीं सांकेतिक बोर्ड

0

वारासिवनी नगर से गुजरने वाले मार्गो पर लगातार यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है जिसमें कई स्थानों पर हादसे भी हो रहे हैं जिसके कारण कई लोगों को असमय काल के गाल में समाना पड़ रहा है जो एक बड़ी समस्या बना हुआ है।

जिसमें देखने में आ रहा है कि इस यातायात पर अंकुश लगाने के लिए आगे तीव्र मोड़ है गाड़ी धीमी गति से चलाएं आगे पेट्रोल पंप है आगे अस्पताल है इस प्रकार के सांकेतिक बोर्ड जो सड़क निर्माण के दौरान लगाए जाने थे वह नहीं लगाए गए।

वारासिवनी नगर में दीनदयाल चौक से गोलीबारी चौक तक विभिन्न प्रकार के शासकीय अशासकीय कार्यालय स्कूल बैंक स्थापित है और मार्ग कुछ स्थान पर सकरा तो कुछ स्थान पर चौड़ा है और इसी मार्ग पर दीनदयाल चौक के पास में शासकीय सिविल अस्पताल और इसके सामने तहसील कार्यालय एसडीएम कार्यालय जनपद पंचायत कार्यालय स्थापित है। जहां पर किसी प्रकार से बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिसके कारण उक्त मार्ग पर छोटे बड़े हादसे होते ही रहते हैं।

बालाघाट रोड या रामपायली रोड तुमसर महाराष्ट्र की ओर से आने वाले वाहन सीधे इसी मार्ग से होकर कटंगी या लालबर्रा की ओर जाते हैं। और कटंगी लालबर्रा की ओर से आने वाले वाहन बालाघाट या रामपायली मार्ग की ओर जाते हैं ऐसे में इतने यातायात के दबाव वाले मार्ग पर सांकेतिक बोर्ड नही लगाए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here