भाजयुमो कार्यकारिणी गठन के बाद हुई तोड़फोड़, कुर्सियां तोड़ी, फर्नीचर को पहुंचाई क्षति

0

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार की शाम को एक कार्यकर्ता द्वारा आक्रोशित होकर तोड़फोड़ किये जाने का मामला सामने आया है।

आपको बताये कि भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार की शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें एक वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र के नाम का समावेश नहीं होने से वह युवा नेता आक्रोशित हो गया और उसके द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ किया गया।

जिसके चलते पार्टी कार्यालय में रखी हुई कुर्सियां टूट जाना भी बताया जा रहा है हालांकि तोड़फोड़ की घटना पार्टी कार्यालय में होने एवं यह कौन से कार्यकर्ता द्वारा किया गया है उसके बारे में कुछ भी स्पस्ट नहीं किया जा रहा है।

यह बताएं कि भाजपा जिला कार्यालय में किसी कार्यकर्ता द्वारा तोड़फोड़ किये जाने की जानकारी बुधवार की रात्रि से ही सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही थी, वही दूसरे दिन गुरुवार को भी नगर में इसकी काफी चर्चा के साथ-साथ भाजपा पदाधिकारियों और मीडिया कर्मियों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा। पद्मेश न्यूज़ की टीम द्वारा भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करने का प्रयास किया गया, इस विषय पर सभी ने चुप्पी साधे रखी।

भाजपा कार्यालय में मौजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे ने बताया कि पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ हुई है ऐसी जानकारी उनके संज्ञान में नहीं आई है। कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भटेरे मौजूद थे उनके जाने के बाद बारिश होने लगी तो युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता भी चले गए, तब तक कार्यालय में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था सब ठीक था। जहां तक कार्यकर्ताओ में नाराजगी की बात है तो कार्यकारिणी में सीमित लोग रहते हैं 24 लोगों की कार्यकारिणी बनाई गई। व्यक्ति ज्यादा थे जितने कार्यकारिणी में आ सकते थे उनको रखा गया। यदि कार्यालय में तोड़फोड़ हुई है तो वह गलत है जिसको भी दिक्कत आपत्ति थी तो जिलाध्यक्ष से बात करना था, यह किया जाना भाजपा की परिपाटी नहीं है यह कार्यकारिणी सभी की सहमति से ही बनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here