केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8000 रुपए बढ़ सकती है बेसिक सैलरी

0

केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर दे सकती है। महंगाई भत्ता, एचआरए, टीए, प्रमोशन मिलने के बाद अब उनकी सैलरी में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया जा सकता है। फिटमेंट बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

कर्मचारी लंबे समय से कर रहे मांग

केंद्र और राज्य के कर्मचारियों की लंबे समय से मांग रही है कि उनका फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाए। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों की इस मांग पर मोदी सरकार विचार कर सकती है। विधानसभा चुनाव के कारण लगी आचार संहिता के कारण इसमें थोड़ी देरी हो सकती है। फिर भी संभावना है कि मार्च तक केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जबरदस्त फायदे का ऐलान हो सकता है। होली के तोहफे के तौर पर कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर तय किया जा सकता है।

कर्मचारियों का बढ़ जाएगा मूल वेतन

केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को लेकर अगर फैसला ले लिया जाता है तो मूल वेतन सीधे तौर पर बढ़ जाएगा। मूल वेतन में बढ़ोतरी होने से अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। फिलहाल कर्मचारियों को वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 2.57 के आधार पर वेतन मिल रहा है। अब इसे बढ़ाकर 3.68 किया जा सकता है।

केंद्र सरकार में कुछ अधिकारी व कर्मचारियों का वर्ग मानता है कि 7वीं सीपीसी के तहत न्यूनतम वेतन को सीधे 3.68 गुना नहीं, बल्कि 3 गुना तक बढ़ाया जा सकता है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सरकार फिटमेंट फैक्टर को 3 गुना बढ़ा सकती है। अगर फिटमेंट फैक्टर 3 गुना है, तो कर्मचारियों का मूल वेतन 18,000 रुपए से बढ़कर 21,000 रुपए हो जाएगा। यानी इसमें 3000 रुपए का इजाफा होगा। कर्मचारी संघ का कहना है कि सरकार कर्मचारियों की मांग की अनदेखी नहीं कर रही है, बल्कि विकल्प तलाश रही है। कर्मचारी संघ पहले ही कैबिनेट सचिव से मिल चुका है और मामले में सकारात्मक संकेत मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here