इंदौर के बायपास पर बनेंगे पांच फ्लाईओवर, टेंडर जारी, लाखों लोगों को होगा फायदा

0

इंदौर के बायपास पर पांच नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इससे बायपास क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। फ्लाईओवर बनने से यातायात जाम और दुर्घटना से भी मुक्ति मिलेगी।सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से एक साथ पांच फ्लाईओवर बनाने के लिए टेंडर जारी हो गए हैं। इंदौर के इतिहास में यह पहली बार है जब एक साथ इतने फ्लाईओवर बनाने के टेंडर जारी हुए हैं। सांसद शंकर लालवानी पिछले दो साल से लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे थे। पिछले साल पीपल्‍याहाना फ्लाईओवर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद को ‘फ्लाईओवर मैन’ का खिताब दिया था और सांसद लालवानी अपने प्रयासों से इसे सार्थक साबित कर रहे हैं।

ये फ्लाईओवर शिप्रा और मांगलिया के बीच अर्जुन बरोदा गांव के पास, बेस्‍ट प्राइस-झलारिया के पास, लाभगंगा गार्डन (एमआर-10 चोराहा) पर, रालामंडल चौराहा और राऊ सर्कल पर बनेंगे। इसमें से बेस्‍ट प्राइस के पास बनने वाला फ्लाईओवर तीन लेयर वाला एलिवेटेड फ्लाईओवर होगा। संभवत: ये मध्‍यप्रदेश का अपनी तरह का तीन लेयर वाला पहला ओवरब्रिज होगा। लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन फ्लाईओवर के टेंडर 18 फरवरी को जारी हुए हैं। ये फ्लाईओवर साल 2024 की शुरुआत में बनकर तैयार हो जाएंगे। इन चौराहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगता है और हादसे भी होते रहते हैं जिसमें कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके है।

दो साल में होंगे तैयार – सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्‍यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पिछले साल गडकरीजी ने इंदौर में इन फ्लाईओवर की घोषणा की थी जिसके लिए टेंडर जारी हो गए है और विभाग ने दो साल से कम समय में इसे तैयार करने का वक्‍त तय किया है। सांसद लालवानी ने कहा कि इंदौर बायपास से करीब 35,000 वाहन रोजाना गुजरते हैं लेकिन ओवरब्रिज नहीं होने से हमेशा हादसों का डर बना रहता है। इन फ्लाईओवर् के बनने से बायपास से करीब बायपास के आसपास रहने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा।

इन 5 जगह काफी लंबे समय से फ्लाईओवर की इसिलए थी जरूरत –

बेस्‍ट प्राइस झलारिया

– शहर से भोपाल की ओर जाने वाले एवं भोपाल से आने वाले ट्रैफिक का अत्‍यधिक दबाव

– कई बड़े मैरेज गार्डन, स्‍कूल और संस्‍थान के लिए आने-जाने वालों का दबाव

– भोपाल की तरफ से शहर में आने के लिए यहां उल्‍टा आना पड़ता है

रालामंडल चौराहा

– लोगों ने बायपास पर बीच में कट बनाए

– हादसों का लगातार डर

– पूर्व में कई हादसे हुए, लोगों को भारी परेशानी

अर्जुन बरोदा गांव

– क्षेत्र में कई गोडाउन और वेयर हाउस

– ट्रकों का भारी दबाव, ट्रक उल्‍टी दिशा से आते हैं

– लगभग रोज छोटे-बड़े हादसे होते हैं

– शाम के समय भारी जाम की समस्‍या

राऊ सर्कल

– इस सर्कल पर चार रोड के ट्रैफिक का भारी दबाव

– बायपास, एबी रोड, आइआइएम एवं पीथमपुर और महू के लिए वाहनों का दबाव

– शाम के समय भारी ट्रैफिक जाम की समस्‍या

लाभगंगा गार्डन, एमआर-10 चौराहा

– यातायात का अत्यधिक दबाव

– ट्रकों के कारण हादसों का भय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here