सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बना कर महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार !

0

एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके के साथ सामूहिक दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में कटंगी पुलिस ने दो आरोपी आदित्य उर्फ बिट्टू और मनीष कुम्भरे ग्राम मुंडीवाड़ा निवासी के विरुद्ध दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में अपराध दर्ज कर दोनोंं को इस मामले में गिरफ्तार करके वारासिवनी की अदालत में पेश कर दिए जहां सेे उन्हें न्यायिक अभिरक्षाा में जेल भिजवा दिया गयाा है

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मार्च की शाम 7 बजे यह 35 वर्षीय महिला किराना दुकान सामान लेने जा रही थी तभी आदित्य उर्फ बिट्टू ने उसे अपने पास बुलाया और खेत तरफ ले गया उसके बाद आदित्य उर्फ बिट्टू ने इस महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा ।महिला के चिल्लाने पर उसी समय मनीष कुम्भरे भी आया और वह बलात्कार की अश्लील वीडियो बनाने लगा जिसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने का हवाला देकर मनीष कुम्भरे ने भी इस महिला के साथ दुष्कर्म किया ।

जिसके बाद दोनों युवक इस महिला को इस घटना के संबंध में किसी को बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला ने डर के कारण इस घटना के संबंध में किसी को नहीं बताई ।13 मार्च को मनीष कुम्भरे ने इस महिला को फोन कर 30 हजार रुपए की मांग की अन्यथा अश्लील वीडियो वायरल कर देने के लिए धमकाया ।

महिला ने मनीष को पैसे देने से मना कर दी और फोन रख दी थी। 30 हजार रुपए नहीं मिलने पर 14 मार्च को मनीष कुम्भरे अश्लील वीडियो वायरल कर दिया महिला का यह अश्लील वीडियो इस महिला के परिवार वालों के मोबाइल के व्हाट्सएप में पहुंचा। महिला को मालूम होने पर उसने अपने पति और परिवार वालों को हकीकत बताई।

21 मार्च को रिपोर्ट करने पुलिस थाना कटंगी पहुंची कटंगी पुलिस ने इस महिला द्वारा की गई रिपोर्ट पर आदित्य उर्फ बिट्टू और मनीष कुम्भरे के के विरुद्ध धारा 376(D) 384 506 भादवी 67(ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को इस अपराध में गिरफ्तार करके वारासिवनी की अदालत में पेश कर दिए जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here