कपिल ने कोहली पर तंज कसते हुए कहा, उन्हें टीम चयनकर्ता आराम देना चाहते हैं, तब इसमें बुराई क्या कोहली को अपने फार्म को वापस लेने का प्रयास कराना चाहिए

0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव, जिनके विराट कोहली को टी20 टीम से बाहर करने के बयान पर बवाल मचा था। उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी20 टीम के ऐलान के बाद फिर ऐसी बात कही है, जिसपर फिर हंगामा मच सकता है। दरअसल, बीसीसीआई ने एक दिन पहले वेस्टइंडीज दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया था। इसमें विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं था। बीसीसीआई ने इन दोनों खिलाड़ियों के इस दौरे से बाहर होने की कोई वजह भी नहीं जाहिर की हैं। लेकिन, कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों सीनियर खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। हालांकि, कपिल देव की इस मसले पर अलग राय है।
कपिल देव ने कहा, मैं यह नहीं कह सकता कि विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को बाहर कर दिया जाना चाहिए। वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं. अगर आपने कहा है कि उन्हें सम्मान देने के लिए आराम दिया गया है, तब इसमें कोई बुराई नहीं है। कोहली ग्रोइन इंजरी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेले थे। लेकिन, लॉर्ड्स में हुए दूसरे वनडे में उन्होंने टीम में वापसी की। इसके बाद एक बात तो मोटे तौर पर साफ हो गई है कि वेस्टइंडीज दौरे पर उनका न जाने का सीधे चोट से कोई कनेक्शन नहीं है, क्योंकि वहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे खेल चुके है। उन्होंने 50 ओवर फील्डिंग की और फिर बल्लेबाजी के लिए भी उतरे। लेकिन 16 रन बनाकर आउट हो गए.
इस लेकर कपिल ने कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसतरह के खिलाड़ी को फॉर्म में कैसे वापस लाया जाए? वह एक साधारण क्रिकेटर नहीं है। उन्हें अपनी खोई फॉर्म हासिल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा अभ्यास के साथ मैच खेलने चाहिए। मुझे नहीं लगता कि इस दुनिया में कोई भी खिलाड़ी है, जो टी20 में कोहली से बड़ा है। लेकिन, जब आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं होता है, तब सेलेक्टर्स अपना फैसला ले सकते हैं। मेरा अपना सोचना है कि अगर कोई खिलाड़ी लगातार अच्छा नहीं कर रहा है, तब फिर खिलाड़ी को आराम दिया जा सकता या टीम से ड्रॉप किया जा सकता है।
कपिल ने कहा कि कोहली को रन बनाने का तरीका खोजने की जरूरत है, क्योंकि उनके जैसे महान खिलाड़ियों को फॉर्म में वापस आने में इतना समय नहीं लगना चाहिए। कपिल के मुताबिक, ऐसा नहीं है कि भारत पिछले पांच से छह वर्षों में विराट के बिना नहीं खेला है, लेकिन मैं चाहता हूं कि ऐसा खिलाड़ी वापस फॉर्म में आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here