दिव्यांगजन कल्याण संघ के अध्यक्ष तन्मय मिश्रा द्वारा बताया गया कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू अनुसूचित जनजाति से है। जो महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रमाण है। राष्ट्रपति का अपमान पूरे राष्ट्र का अपमान है ऐसा करने वाले बड़ बोले सांसद अधीर रंजन चौधरी पर सरकार कड़ी कार्रवाई करें। बगैर सोचे समझे बोलकर माफी मांगने वाले घृणित मानसिकता के नेताओं पर अंकुश लगाना आज की जरूरत है चाहे वह किसी भी दल का क्यों ना हो। दिव्यांगजन कल्याण संघ के अध्यक्ष तन्मय मिश्रा द्वारा अपने वकील के परामर्श के पश्चात शीघ्र ही उक्त सांसद पर एफ आई आर दर्ज करेेंंगेे। ज्ञात हो कि तन्मय मिश्रा की आयु 24 वर्ष दिव्यांग 70त्न से अधिक हैै। ये दिव्यांगजन कल्याण संघ ग्राम भानेगांव जिला बालाघाट मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं मानवाधिकार परिषद के सदस्य हैं।








































