टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई ‘किच्ची लिंबु’

0

राधिका मदान की अपकमिंग फिल्म ‘किच्ची लिंबु’ 47वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। फेस्टिवल में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा। इस बात की जानकारी हाल ही में ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फिल्म की फोटो शेयर कर दी है। TIFF ने लिखा, “डायरेक्टर शुभम योगी की किच्ची लिंबु एक भाई बहन की कहानी है, जो अपने पैशन के साथ अपनी फैमिली को भी संभालने की कोशिश करते हैं। इस फिल्म का TIFF 2022 में वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा।” ‘किच्ची लिंबु’ एक दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो अदिति के इर्द गिर्द घूमती है। अदिति एक ऐसी लड़की है जो हर किसी के सपनों को पूरा करने की दौड़ में है। यह फिल्म साहस, दृढ़ संकल्प और खुद को खोजने की कहानी है। यह फिल्म एक इमोशनल रोलरकोस्टर है जिसमें वो अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और स्पेशली अपने बड़े भाई को प्रूव करना चाहती है कि कन्फ्यूज होना कोई गलत बात नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here