अंतिम सावन सोमवार में शिवालयों में उमड़े भक्त

0

श्रावण मास का अंतिम सावन सोमवार ८ अगस्त को होने के कारण नगर के विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों की जल चढ़ाने को भीड़ लगी रही। यह क्रम प्रात: ६ बजे से प्रारंभ हुआ जो दोपहर तक चलता रहा इस दौरान लोग अपने घरों से एक लोटे में जल लेकर मंदिर में पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आये और अपनी बारी आने पर उनके द्वारा महादेव के शिवलिंग पर जल चढ़ाकर मनोकामना मांगी गई। वही मंदिर समिति के द्वारा सुबह विधि विधान से पूजन अर्चन कर रुद्राभिषेक किया गया तत्पश्चात भक्त जनों ने जल अभिषेक कर बेलपत्र वह अन्य वस्तुएं भगवान शिव को अर्पित कर पूजा अर्चना की।
जागेश्वर शिव मंदिर में अखंड रामायण आज
नगर के वार्ड नंबर १४ स्थित जागेश्वर शिव मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार को भक्तो की भीड़ लगी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रावण मास के प्रारंभ से जागेश्वर शिव मंदिर में रोजाना जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है और ८ अगस्त को अंतिम सावन सोमवार होने के कारण अत्यधिक मात्रा में भक्तों का ताता लगा रहा जिन्होंने जागेश्वर शिव भगवान को जल अर्पित कर मंगल करने की कामना की। विदित हो कि प्रतिदिन संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ किया जाता है तत्पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया जाता है। जिसके समापन अवसर पर ९ अगस्त को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। जिसका समापन १० अगस्त को हवन पूजन कर विशाल भंडारे के साथ किया जायेगा। इस अवसर पर अधिकाधिक संख्या में नगर सहित क्षेत्र वासियों को उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील जागेश्वर शिव मंदिर के पदाधिकारी सदस्य ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here