पहलवान दिव्या को सांसद मनोज तिवारी ने पांच लाख रुपये का इनाम दिया

0

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता महिला पहलवान दिव्या काकरान को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पांच लाख रुपये का इनाम दिया है। दिव्या उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में रहती हैं, जो तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। तिवारी ने दिव्या के गोकुलपुरी स्थित घर पर जाकर उन्हें इनामी राशि सौंपने के साथ ही हर प्रकार की सहायता का भी आश्वासन दिया।
दिव्या ने इससे पहले कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार से उसे किसी भी प्रकार की कोई वित्तीय सहायता नहीं मिली। दिल्ली सरकार ने कहा था कि दिव्या को साल 2017 तक वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी। दिल्ली सरकार के खेल मामलों के विभाग ने दावा किया, ‘रिकॉर्ड के अनुसार, दिव्या ने वर्ष 2016-17 तक दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। तब उन्हें प्रदर्शन के आधार पर नकद प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here