नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार

0

उधर शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष व अन्य पार्षदगण कार्यक्रम से सीधे  नगर पालिका पहुंचे, जहां नगर पालिका के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा फटाखे फोडक़र, फूल मामले देकर उनका भव्य स्वागत किया गया. जहां नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारतीय ठाकुर और उपाध्यक्ष योगेश बिसेन ने मंत्रोच्चारण के बाद अपने अपने कार्यालय का उद्घाटन कर पदभार ग्रहण किया तों वही नपा अध्यक्ष श्रीमती ठाकुर ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए नगर पालिका के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को समय की पाबंदी करने और भ्रष्टाचार मुक्त नपा बनाने का पहला आदेश जारी किए जाने की बात कही. वहीं उन्होंने नगर पालिका में बनने वाले शासकीय दस्तावेजों की सुविधा नागरिकों को घर बैठे दिए जाने की बात कही है।
 बैठक व्यवस्था मे΄ किया गया बदलाव
 भारतीय ठाकुर और उपाध्यक्ष योगेश बिसेन ने नगरपालिका पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनकी बैठक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखा गया. जहां इसके पूर्व नगरपालिका में उपाध्यक्ष के लिए कोई अतिरिक्त कमरा नहीं था लेकिन इस बार नगर पालिका उपाध्यक्ष का अलग कमरा तैयार किया गया है. जिन्हें पार्षदों का कक्ष दिया गया है, वही नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय ठाकुर को मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया के कक्ष के साथ साथ नगर पालिका अधीक्षक एवं वरिष्ठ लेखापाल बीए लिल्हारे के बैठक कक्ष के समीप कमरे को नगर पालिका अध्यक्ष के कमरे के रूप में तैयार किया गया है. वहीं सीएमओ मटसेनिया के बैठक कक्ष को परिवर्तित कर उन्हें पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के कमरे में शिफ्ट किया गया है.जहां प्रवेश करने के पूर्व पंडित, पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया जिसके पश्चात अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने फीता काटकर अपने-अपने कमरों में प्रवेश किया और नगरपालिका का पदभार ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here