शनिवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती मनाई गई.जहां जगह-जगह उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेसियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जहा कार्यक्रम की शुरुआत स्व राजीव गांधी के छायचित्र पर माल्यार्पण कर की गई,वही उपस्थित पदाधिकारियों ने “राजीव जी के सपनों का भारत” विषय पर अपने विचार रखते हुए.स्व राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला. वही उनकी जीवनी को आत्मसात करने और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।