सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

0

वै‎श्विक बाजारों में कीमती धातुओं में नरमी की वजह से बुधवार को घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुएं मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (एमसीएक्स) पर लाल निशान में कारोबार कर रही हैं। सोने का भाव आज भी 52 हजार रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे ही है। सुबह के सत्र में सोना 74 रुपए की गिरावट के साथ 51343 रुपए प्रति दस ग्राम कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स पर सोना 1747 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कल के स्तर से इसमें तेजी देखने को मिली है लेकिन आज यह लाल निशान में ही कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में मंगलवार को सोने का हाजिर भाव 1,736.55 डॉलर प्रति औंस रहा, जो अपने पिछले बंद भाव से 0.09 फीसदी ज्‍यादा है। मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली थी। राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत 157 रुपए चढ़कर 51,707 पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत आज 364 रुपए बढ़कर 55,662 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here