4 दिन से लापता व्यक्ति की लाश घिसरी नदी से बरामद

0

हट्टा थाना क्षेत्र में आने वाली घिसरी नदी नदी से एक व्यक्ति की क्षत-विक्षत लाश बरामद की गई इस व्यक्ति की पहचान राजेश पिता रमेश रोकड़े 38 वर्ष ग्राम घारापुरी थाना हट्टा निवासी के नाम से की गई यह व्यक्ति पिछले 4 दिन से लापता था इस व्यक्ति की मौत किन परिस्थिति में हुई स्पष्ट नहीं हो पाया है किंतु मृतक के परिजनों ने हत्या की जाने की आशंका व्यक्त की है। हट्टा पुलिस ने इस व्यक्ति की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राजेश की मौत किस वजह से हुई स्पष्ट हो पाएगा।हट्टा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश रोकड़े खेती किसानी के अलावा ईट भट्टा में भी काम करता था जिसके परिवार में मां ,पत्नी और 4 बच्चे जिनमें तीन बेटी और एक बेटा है। बताया गया है कि 23 अगस्त को राजेश रोकड़े सायकल से ग्राम कोहकाडिबर ईट भट्टा के ठेकेदार के पास पैसा के लिए अपने घर से जाने निकला था। उस दिन राजेश रोकड़े कोहकाडिबर के अलावा ग्राम सिहोरा भी गया था किंतु वह अपने घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा राजेश रोकड़े की रिश्तेदारों के अलावा अन्य गांव में तलाश की जा रही थी किंतु उसके नहीं मिलने पर 26 अगस्त को हट्टा थाना में परिजनों ने रिपोर्ट की गई थी। हट्टा पुलिस द्वारा गुम इंसान कायम कर जांच की जा रही थी। इस दौरान 27 अगस्त को 8,9 बजे ग्राम सालेटेका समीप घिसरी नदी किनारे पानी में झाड़ी में फंसी एक व्यक्ति की लाश देखी गई ।खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे उन्होंने कपड़े और हाथ के कड़े से पहचाने यह लाश राजेश रोकड़े की थी। जिसकी रिपोर्ट पर हट्टा पुलिस थाने से सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी बाहेश्वर, आरक्षक मोहन पटेल मौके पर पहुंचे और लाश को नदी से बाहर निकलवाये लाश पानी में अधिक दिन रहने से काफी खराब हो चुकी थी मौके पर पंचनामा कार्रवाई करने के बाद सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी बाहेश्वर ने मृतक राजेश की लाश पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया ।जहां पर लाश पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के मुताबिक घटना दिनांक 23 अगस्त को ग्राम सिहोरा में राजेश रोकड़े के साथ मारपीट की गई थी इसके बाद से राजेश वहां से गायब हो गया था और वह घर नहीं पहुंचा जिसके बाद 27 अगस्त को उसकी लाश घिसरी नदी में पाई गई किंतु उसकी सायकल नही मिली है। राजेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होने की संभावना है। आगे मर्ग जांच सहायक उपनिरीक्षक श्री बाहैश्वर द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here