एक व्यक्ति नदी में कूदकर आत्महत्या किए जाने का वीडियो अपनी पत्नी को भेज कर हुआ लापता

0

एक व्यक्ति अपनी पत्नी को नदी में कूदकर आत्महत्या किए जाने का वीडियो भेज करलापता हो गया। लापता व्यक्ति इमरान खान पिता जलील खान 41 वर्ष बैहर रोड़ वार्ड नंबर 4 फ्रेंड्स कॉलोनी बालाघाट निवासी है। कोतवाली पुलिस ने गुम इंसान कायम करने के बाद इस व्यक्ति की वैनगंगा नदी के अलावा आसपास खोजबीन की किन्तु इमरान खान नहीं मिला वही कोतवाली पुलिस ने वैनगंगा नदी किनारे डेंजर रोड पर लावारिस हालत में खड़ी इस व्यक्ति की मोटरसाइकिल और मोटरसाइकिल के ऊपर रखा उसका मोबाइल जप्त किया गया है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक बालाघाट नगर के वार्ड नंबर 4 फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी इमरान खान लोहे से मेन का काम करते हैं 26 अगस्त को सुबह 10:00 बजे इमरान खान घर से मोटरसाइकिल में वारासिवनी काम पर जाता हूं का कर निकले थे दोपहर 4:00 बजे इमरान खान की उनकी पत्नी शगुफ्ता खान से बातचीत हुई थी पत्नी शगुफ्ता खान ने उससे पूछी फिक्की कहां हो तो रहमान खान ने उन्हें बताया कि मैं वाराणसी में हूं और एक 2 घंटे के बाद घर आ जाऊंगा जिसके बाद शाम 5:30 बजे करीब इमरान खान ने अपने पत्नी के मोबाइल पर एक ही वीडियो भेजा वीडियो में इमरान खान ने नदी में कूदकर आत्महत्या करने के संबंध में बोला था जिसके बाद इमरान खान को उसकी पत्नी शगुफ्ता खान ने फोन लगाइए फोन में घंटी जा रही थी किंतु इमरान खान फोन नहीं उठा रहा था। तब शगुफ्ता खान ने इस घटना के संबंध में अपने भाई मोहम्मद शकील, अनीश खान और अपने पति इमरान खान के दोस्त परवेश खान आलम खान को बताई। जिसके बाद शगुफ्ता खान ने अपने भाई और पति के दोस्त के साथ इमरान खान की वैनगंगा नदी किनारे गर्रा शंकर घाट आमा घाट डेंजर रोड पर खोजबीन की है लेकिन इमरान खान का कुछ पता नहीं चला। 27 अगस्त को सुबह 8:00 बजे शगुफ्ता खान के भाई मोहम्मद शकील अनीश खान इमरान खान को ढूंढने गए थे। बैनगंगा नदी के किनारे डेंजर रोड पर मोटरसाइकिल और मोटरसाइकिल पर रखा इमरान खान का मोबाइल मिला। आसपास इमरान खान की तलाश किए तो नहीं मिला परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी इमरान खान के नहीं मिलने पर उनकी पत्नी श्रीमती शगुफ्ता खान ने कोतवाली पहुंचकर अपने पति इमरान खान के गुम होने के संबंध में रिपोर्ट की कोतवाली पुलिस ने श्रीमती शगुफ्ता खान के द्वारा की गई रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर उसकी तलाश शुरू की है। कोतवाली पुलिस ने यह घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही गंगा नदी के अलावा आसपास इमरान खान की खोजबीन किए किंतु इमरान खान का कोई पता नहीं लगा जिसकी आगे खोजबीन की जा रही है इमरान खान ने किस परेशानी की वजह से ऐसा कदम उठाया स्पष्ट नहीं हो पाया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here