सीबीआई के डिप्टी लीगल एडवाइजर ने की आत्महत्या

0

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कानूनी उपसलाहकार का शव उनके दक्षिणी दिल्ली स्थित आवास में लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। डिफेंस कॉलोनी थाने को इस बारे में सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जैकर ने कहा कि सीबीआई के लोधी रोड कार्यालय में उप कानूनी सलाहकार के पद पर तैनात जितेंद्र कुमार (48) एस-22 टाइप-4 हुडको प्लेस स्थित अपने घर में लटके पाए गए। कुमार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के मूल निवासी थे। जैकर ने कहा कि एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें कहा गया है कि कुमार के इस चरम फैसले के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here