मुशफिकुर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहा

0

बांग्लादेश के क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। माना जा रहा है कि मुशफिकुर ने एशिया कप में बांग्लादेश को मिली लगातार दो हार से निराश होकर यह कदम उठाया है। वह हालांकि एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे। रहीम ने बांग्लादेश की ओर से 102 टी20 मैच में 6 अर्धशतकों की सहायता से 1500 रन बनाए हैं हालांकि पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन लगातार खराब होता रहा है।
रहीम ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया, मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले हरा हूं हालांकि में टेस्ट और एकदिवसीय प्रारुप पर ध्यान देता रहूंगा। इसके साथ ही अवसर मिलने पर मैं फ्रेंचाइजी लीग में भी खेलूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here