बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक शानदार एक्टिंग से अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मृणाल अपनी दोस्त के साथ प्रियंका चोपड़ा के गाने देसी गर्ल पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आईं। इस वीडियो में मृणाल ने पिंक कलर का शरारा सूट पहना हुआ है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें, एक्ट्रेस की पहली साउथ फिल्म सीता-रामम हाल ही में रिलीज हुई है। सोशल मीडिया पर मृणाल इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।










































