सोमवार की शाम मुख्यमंत्री ड्यूटी से बालाघाट घर वापस लौट रहे पुलिसविभाग में पदस्थ एक एएसआई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गईं.मृतक एसआई का नाम हाल मुकाम कोतवाली कॉलोनी बालाघाट निवासी 52 वर्षीय देवाराम पिता महिपाल पटले बताया गया है.जिनकी मोटरसाइकिल वारासिवनी रोड स्थित शंकर पेट्रोल पंप के समीप खड़े एक ट्रक में जा घुसी, घटना के तुरंत बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया रात अधिक हो जाने के चलते उनके शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है जिनके शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई देवराम पटले के दो बच्चे है, जबकि पत्नी का कैंसर से दो साल पहले निधन हो गया था। उनके दोनो ही बच्चे बाहर बताये जा रहे है.जो खैरलांजी थाना में एएसआई के पद पर पदस्थ थे. आज सोमवार को मुख्यमंत्री के आगमन पर उनकी ड्यूटी वारासिवनी में लगाई गई थी.वें ड्युटी के बाद वापस बालाघाट कोतवाली के पीछे स्थित निवास स्थान पर लौट रहे थे, कि गर्रा पेट्रोल पंप के सामने उनकी मोटर सायकिल खड़े ट्रक से जा भिड़ी, जिससे उनकी मौत हो गईं। बताया जाता है कि इसी दौरान वारासिवनी से बालाघाट निवासी कमल ओचानी, भी बालाघाट की ओर आ रहे थे, जैसे ही उन्होंने घटना देखी तत्काल उन्होंने लोगों की मदद से उसे ऑटो के माध्यम से जिला चिकित्सालय लाया और यहां अपने परिचित सुमित मंगलानी को इसकी जानकारी दी। जब सुमित अस्पताल पहुंचे और देखा तो तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी।जिसके बाद सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी कमलसिंह गेहलोत सहित साथी पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल मृतक एएसआई का शव को सुरक्षित फ्रिजर में रखवा दिया गया है। जिसके शव का मंगलवार क़ो पोस्टमार्टम किया जायेगा। फिलहाल पुलिसकर्मी की मौत के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।










































