बारिश में गरीब का आशियाना हुआ क्षतिग्रस्त महेन्द्र उइके ने शासन-प्रशासन से पीएम आवास का लाभ दिलवाने की लगाई गुहार

0

नगर मुख्यालय से लगभग ५ किमी. दूर ग्राम पंचायत ददिया के अंतर्गत आने वाले सुन्दरटोला निवासी महेन्द्र उइके का मकान गत दिवस हुई बारिश से धराशायी हो गया है जिससे उसे लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। विदित हो कि विगत दिवस लालबर्रा क्षेत्र में अनवरत बारिश हुई थी जिससे महेन्द्र उइके का मकान में नमी आ गई थी एवं गत दिवस हुई बारिश से मकान की दीवार धराशाही हो गया है और यह मकान की दीवार दिन के समय गिरा है अगर रात के समय धराशायी होता तो बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता था क्योंकि परिवार के सभी सदस्य घर पर ही थे। मकान धराशायी होने से महेन्द्र को लाखों रूपये का नुकसान हुआ है एवं पीएम आवास का भी लाभ नही मिला है ऐसी स्थिति में उन्हे खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चर्चा में पीडि़त महेन्द्र उइके ने बताया कि गत दिवस हुई बारिश से मकान धराशायी हो चुका है जिसकी जानकारी पंचायत को दे चुके है परन्तु वर्तमान समय तक सर्वे भी नही हुआ है साथ ही यह भी बताया कि दिन के समय मकान की दीवार धीरे-धीरे गिरना प्रारंभ हुआ जो कुछ देर में धराशायी हो गया उस समय परिवार के सभी सदस्य घर पर ही थे, मकान की दीवार गिरने की जानकारी लगते ही सभी सदस्य बाहर निकल गये अगर रात के समय मकान धराशायी होता तो बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता है परन्तु सभी बाल-बाल बच गये। श्री उइके ने बताया कि मकान धराशायी होने से गृहस्थी का सामान दब चुका है और मकान धराशायी होने से लाखों रूपये का नुकसान हुआ है एवं पीएम आवास का भी लाभ नही मिला है इसलिए शासन-प्रशासन से मांग है कि क्षतिग्रस्त मकान का सर्वे कर मुआवजा प्रदान कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया जाये ताकि पक्के मकान का निर्माण करवा सके।

दूरभाष पर चर्चा में ग्राम पंचायत ददिया सरपंच श्रीमती ऋषि भलावी ने बताया कि सुन्दरटोला ददिया निवासी महेन्द्र उइके का मकान बारिश में धराशायी हो चुका है, पटवारी से सर्वे करवाकर मुआवजा के लिए रिपोर्ट तैयार किया गया है एवं आवास प्लस में नाम जुड़वाकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here