पंचायत भृत्य कर्मचारियों को लगभग दो वर्षों से नहीं मिला मानदेय

0

जिले की विभिन्न पंचायतों में कार्य करने वाले भृत्य कर्मचारियों को पिछले डेढ़, दो वर्षों के मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है.जिसके चलते उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे निजात दिलाने और रुके हुए मानदेय का त्वरित भुगतान किए जाने की मांग को लेकर जनपद पंचायत बिरसा क्षेत्र से आए भृत्यों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा.जिसमें उन्होंने लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं मिलने की बात कहते हुए मानदेय का त्वरित भुगतान ना होने पर सामूहिक तौर पर हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी है.
ज्ञापन को लेकर की गई चर्चा के दौरान जनपद पंचायत बिरसा सुंदरवाही से आए भृत्य महसिंह मरकाम ने बताया कि कई भृत्यों को डेढ़ 2 वर्षों से मानदेय नहीं मिला है. जब भी मानदेय की मांग भृत्यों  द्वारा सचिव से की जाती है तो जल्द मानदेय देने की बात कहते हैं लेकिन मानदेय नहीं देते, कभी डीसी नहीं बना है ऐसा बहाना कर देते हैं. केवल हमारे क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे जिले के यही हालात है.हमारी मांग है कि जल्द हमें मानदेय प्रदान किया जाए क्योंकि हमारे क्षेत्र में ऐसी कई पंचायतें हैं जहां के भृत्यों को 2 वर्षों  से मानदेय नहीं मिलने से वें काफी परेशान है. कई बार आवेदन निवेदन करने पर भी हमारी मांग पूरी नहीं हो पा रही है जिसके चलते आज हमने जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा है यदि इस बार भी हमारी मांग पूरी नहीं होती तो हम सब सामूहिक रूप से हड़ताल पर बैठ जाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here