ढोल ग्यारस पर भगवान लक्ष्मीनारायण की निकली शोभायात्रा

0

नगर मुख्यालय में स्थित बजरंग मंदिर व राम मंदिर से संयुक्त रूप से ६ सितंबर को शाम ६ बजे ढोल ग्यारस पर्व के मौके पर भगवान लक्ष्मीनारायण (ठाकुर जी) व भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बजरंग मंदिर से ढोल ग्यारस के पावन अवसर पर शाम ६ बजे बैंड-बाजे के साथ भगवान लक्ष्मीनारायण (ठाकुरजी) की शोभायात्रा निकली जो सर्वप्रथम राममंदिर पहुंची जहां से भगवान राम-लक्ष्मण की शोभायात्रा को सम्मिलित किया गया तत्पश्चात यह शोभायात्रा संयुक्त रूप से नगर के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए सर्राटी नदी पहुंची। जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया जिसके पश्चात यह शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची और भगवान को उनके स्थल पर विराजमान किया गया जिसके बाद नदी से लाये गये जल से जलाभिषेक कर आरती की गई एवं प्रसादी वितरण किया गया। इस शोभायात्रा के दौरान भक्तजनों के द्वारा अपने-अपने घरों के सामने यात्रा को रोककर पूजन-अर्चन भी किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिला-पुरूष श्रध्दालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं पूजन-अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here