बॉलीवुड दिवा मलाइका अरोड़ा की काफा तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वो अपने फैशनेबल लुक और स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्हें सैंटाक्रूज पर स्पॉट किया गया। उन्हें देख कर ऐसा लग रहा था कि वो अपने बालों को स्ट्रेट करवा कर आई हैं। इस दौरान वो अपने स्ट्रेट बालों को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। मलाइका ने ग्रे टी शर्ट और बूटकट जीन्स पहना हुआ था। फैंस उनके इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।










































